फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग पर किसान मिले उपायुक्त से

माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग पर किसान मिले उपायुक्त से

Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग पर किसान मिले उपायुक्त से
समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों और नेताओं को नहीं घुसने देंगे गांवों में
विज्ञापन

- माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग पर किसान मिले उपायुक्त से
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हथीन व होडल उपमंडल के कई गांवों के किसान बृहस्पतिवार को उपायुक्त से मिले और बिछोर व डाडका माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों का कहना था कि वर्ष 1986 से लेकर आज तक इन माइनरों में पानी नहीं पहुंचा है। जिस कारण हर वर्ष फसल सूखती है तथा किसानों को बरसात पर निर्भर रहना पड़ता है। हर बार किसान इस समस्या को उठाते हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने मांग की कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए।
उपायुक्त को ज्ञापन देने वाले किसानों में नांगल जाट, अंधोप, खाइका, आली ब्राह्मण गांव के किसान शामिल थे। इनमें राजाराम, चतर सिंह, बुधराम, राजेंद्र, श्यामवीर, वेदराम, जीता, बलदेव, ज्ञानेंद्र, मनोहरी सहित दर्जनों किसान शामिल थे। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ और माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो वे इस बार अधिकारियों का घेराव करेंगे तथा सरकार के किसी भी नेता को गांवों में नहीं घुसने देंगे। विधायक कर चुके हैं भूख हड़ताल
विज्ञापन

इन माइनरों में टेल तक पानी न पहुंचने के कारण दो बार हथीन के इनेलो विधायक केहर सिंह रावत किसानों के साथ मिलकर भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। रावत का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से किसानों को लेकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने किसानों की समस्या को सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि कोई न कोई समाधान नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही समस्या पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को हल निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed