फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सात गौशालाओं को करीब पांच लाख का अनुदान

सात गौशालाओं को करीब पांच लाख का अनुदान

Tue, 01 Jan 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सात गौशालाओं को करीब पांच लाख का अनुदान
सात गौशालाओं को करीब पांच लाख का अनुदान
विज्ञापन

- गौवंश के चारे और अन्य सुविधाओं के लिए दी गई है यह राशि: मंगला
पलवल। हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से जिले की 7 गौशालाओं को चारे के लिए लगभग 4 ,88 हजार, 750 रुपये की राशि प्रदान की है। यह राशि आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने यहां विश्रामगृह में आयोजित एक कार्यक्रम में गौशालाओं के प्रतिनिधियों को सौंपी। मंगला ने बताया कि आयोग द्वारा इस वर्ष प्रदेश की गौशालाओं को 22 करोड़, 97 लाख, 71 366 रुपये की अनुदान राशि दी गई है। पहले प्रदेश में 360 गौशालाऐं थी, जिनमें 2 लाख, 65 हजार गौवंश था। जबकि तीन वर्षों में प्रदेश में 160 गौशालाऐं खोलने का कार्य किया गया है, जिनमें अब लगभग 3 लाख, 85 हजार गौवंश का पालन पोषण हो रहा है।

भानीराम मंगला ने कहा कि गौ सेवा आयोग ने गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने का निर्णय लिया है। गोबर और गौमूत्र से पदार्थ बनाने वाली मशीनों पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। हरियाणा की सभी गौशालाओं में मुख्यमंत्री गौशाला जगमग योजना के अंर्तगत गौशालाओं से केवल दस प्रतिशत अंश लेकर सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए जा रहे है। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से हरियाणा देश का पहला ऐसा प्रदेश होगा जिसमें गौशालाओं में बिजली सोलर ऊर्जा से चलेगी। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सभी गौशालाओं में बायो सीएनजी तथा बायो गैस प्लांट बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा गुरुग्राम में विष्णु चेरिटेबल ट्रस्ट, कामधेनु धाम गौशाला व कार्टरपुरी में बायो सीएनजी का पाईलेट प्रोजेक्ट जल्द ही लगाने की योजना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य पूरणमल यादव, जिला निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, भाजपा महामंत्री पलवल पवन अग्रवाल, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीलम आर्य व डा. रणबीर सिंह, उपमण्डल अधिकारी डॉ. भारत सिंह सहित हरेन्द्र तेवतिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed