{"_id":"5c13ec3abdec2255cc24ade3","slug":"11544809530-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन डिपो के लिए आवंटित हुए नए 62 परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन डिपो के लिए आवंटित हुए नए 62 परिचालक
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन डिपो के लिए आवंटित हुए नए 62 परिचालक
हथीन। पलवल जिले को बसों के बेडे़ के विस्तार के लिए नए 62 परिचालक आंवटित हुए है। इनमें से 38 परिचालकों ने हरियाणा परिवहन के पलवल डिपो में तैनाती करा दी है। शेष 24 परिचालक की भी जल्द करा दी जाएगी। इससे पलवल जिले में अतिरिक्त 25 बसें चल सकेंगी। इसके चलते जिले के बस यात्रियों को लाभ होगा। डिपो के डीआई धर्मवीर ने बताया कि नए तैनात हुए परिचालकों की डॉक्टरी जांच कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में परिवहन डिपो के पास कुल 98 बसें हैं। स्टाफ के अभाव के कारण 70 बसें विभिन्न रूट पर चलाई जा रही हैं। डीआई के मुताबिक यदि सभी परिचालक नौकरी पर आ जाएंगे तो 25 अतिरिक्त बसें चला दी जाएंगी। इस तरह कुल 95 बसें विभिन्न रूटों पर चल सकेंगी। इससे बस यात्रियों को लाभ होगा।