फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा यात्रा का दीघोट पंहुचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत।

वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा यात्रा का दीघोट पंहुचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत।

Fri, 28 Sep 2018 05:00 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा यात्रा का दीघोट पंहुचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत।

विज्ञापन
वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पलवल। वैदिक धर्म प्रचारिणी सभा की जनचेतना यात्रा का दीघोट पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में चंदरलाल आर्य व देवी सिंह आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर राजदेव नैष्ठिक ने कहा कि वेद माता अपने अमृत पुत्रों को उपदेश दे रही है, तू सांप और भेड़िया मत बन। उन्होंने बताया कि वेद माता का आदेश है कि किसी व्यक्ति के साथ छल और धोखाधड़ी नही करनी चाहिए। हमें एक दूसरे के साथ सभ्यता, नम्रता और श्रेष्ठता का व्यवहार करना चाहिए। सुप्रसिद्ध गायक नरदेव बैनीवाल ने कहा कि सत्ता संघर्ष की लड़ाई में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को दोषी ठहराते रहे हैं और ठहराते रहेंगे लेकिन सच्चाई ये है कि कोई किसी से कम नही है एक के पास बोफोर्स है तो दूसरे के पास राफेल विमान घोटाला। उन्होंने कहा कि आम आदमी के कल्याण के नाम पर तमाम राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश में लिखा है किसान राजाओं का राजा है लेकिन वर्तमान में सबसे अधिक दुखी, शोषित और पीड़ित कोई है तो किसान हैं। किसानों के उत्थान के लिए किसी ने कुछ नही किया। जनचेतना यात्रा में शामिल विद्वानों के विचार सुनने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने सभा में भाग लिया। इस अवसर पर महात्मा श्रद्धानंद सरस्वती, तुलाराम आर्य, कुमरपार तंवर, केशवदेव आर्य, महाशय लालाराम, कर्णसिंह आर्य, नारायण सिंह आर्य, महावीर सिंह, विजय सिंह और महाशय सुभाष आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed