{"_id":"5b5c6eee4f1c1b1e308b76ae","slug":"11532784366-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- गांव के किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत न देने पर पुलिस ने स्वयं ही किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- गांव के किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत न देने पर पुलिस ने स्वयं ही किया मामला दर्ज
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
किसी भी पक्ष के तहरीर न देने पर पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया
-23 जुलाई को वॉलीबाल खेलने पर हुआ दो पक्षों के बीच झगड़ा
-चार घायलों सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव अल्लीका में 23 जुलाई को वॉलीबाल खेलते समय दो पक्षों के बीच हुए झगडेे़ के बाद चलाई गई गोलियों के मामले में पुलिस ने किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत न देने पर स्वयं ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला सदर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस गोलीबारी में गांव के चार युवक घायल हो गए थे, जो फिलहाल भी फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस मामले में चार घायल युवकों के अलावा गांव के रविंद्र नामक युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों के पक्षों के बीच सिर्फ खेल को लेकर बल्कि रंजिशन गोली चलाने का मामला मान रही है। गांव में चली गोली में
नवीन, गोपाल, नरेश तथा नारायण नामक युवकों को गोलियां लग गईं। नरेश व नवीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोपाल सर्वोदय तथा नारायण मैट्रो अस्पताल में भर्ती हैं।