{"_id":"5c85187cbdec22142836168f","slug":"111552226428-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख, आठ हजार बच्चों को पिलाई पोलियो दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख, आठ हजार बच्चों को पिलाई पोलियो दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख, आठ हजार बच्चों को पिलाई पोलियो दवा
पलवल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत एक लाख, आठ हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। विभाग द्वारा इस बार एक लाख, 85 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे पहले दिन दवा पीने से वंचित रह गए हैं, उन बच्चों को सोमवार व मंगलवार को विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
पोलियो दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जिला सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा ने रविवार को ही नागरिक अस्पताल से एक मोबाइल वैन को जिले के गांवों के लिए रवाना किया। वैन के माध्यम से विभाग की टीम गांवों में जाकर लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेगी। सिविल सर्जन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. प्रदीप शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो एक भयंकर बीमारी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। पोलियो की बीमारी को दूर भगाने के लिए अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।