{"_id":"5c0aab20bdec22418644f37f","slug":"111544203040-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ मनाई शौर्य दिवस के रूप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ मनाई शौर्य दिवस के रूप में
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ मनाई शौर्य दिवस के रूप में
- शहर में निकाली रामरथ यात्रा
पलवल। राष्ट्रीय बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस की 26वीं वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। दल की ओर से शहर भर में विशाल राम रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार व पैदल राम भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर मुनीष भारद्वाज व अन्य वक्ताओं ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को हिंदू समाज ने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर कलंक के ढांचे को हटा दिया था। रथ यात्रा हथीन गेट, पातली गेट, कमेटी चौक, मीनार गेट, बस अड्डा, रसूलपुर रोड, सोहना रोड से होते हुए सीताराम मंदिर पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, मजदूर परिषद अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, गौ सेवक शेलेन्द्र, गौ रक्षा दल के अध्यक्ष सोनू, नगर अध्यक्ष सोनू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा बाजार में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लोगों से रामलीला मैदान दिल्ली में नौ दिसंबर को होने वाली शंखनाद धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। यात्रा श्यामा कुंज कमेटी चौक से शुरू कर बलदेव गंज बाजार से होते हुए बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार से होते हुए मीनार गेट, मीनार गेट से पुराना जीटी रोड होती हुई वापस कमेटी चौक पर संपन्न हुई।