{"_id":"5b5881344f1c1bac7d8b4b38","slug":"111532526900-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज
होडल ।थाना पुलिस ने गांव मानपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना 24 जुलाई की बताई गई है। गांव मानपुर निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने पुत्र प्रताप के साथ अंधुआ पट्टी निवासी अपने दामाद जसबीर की मौत के बाद बातचीत करने के लिए होडल आए थे। बातचीत के बाद जब वह अपनी पुत्री गीता को साथ लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में दो दर्जन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और मेरे पुत्र प्रताप पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उहोंने शोर मचाया तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर जिले सिंह, राजबीर, अजय, रवि, मुक्का व पंद्रह-बीस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब के ठेके पर की फायरिंग, दुकानदारों में दहशत व्याप्त
होडल। बावरी मोड के समीप शराब के ठेके पर कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। शराब ठेके पर तैनात कर्मचारियों ने मामले की सूचना ठेके मालिक को दी। ठेका मालिक ने मामले की सूचना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने गांव गोपालगढ निवासी ठेका मालिक राकेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गोपालगढ निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया है कि बावरी मोड के निकट उसके ठेके पर सेल्समैन विपिन कुमार व शिवहरी ठेका बंद कर अंदर सो रहे थे। ठेके पर देर रात कुछ युवकों ने ठेका खुलवाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। जब उहोंने ठेका नहीं खोला तो उहोंने गाली-गलौच शुरू कर दी। बाद में बाहर मौजूद युवकों ने बंद शटर पर फायरिंग शुरू कर दी। शिकायत में बताया कि काफी देर तक दोनों सेल्समैन ठेके के अंदर ही छिपे रहे और उन्होंने मामले की सूचना से फोन द्वारा अवगत कराया। कुछ देर बाद जब कर्मचारियों ने ठेके का शटर खोलकर देखा तो फायरिंग करने वाले सैट्रो गाडी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। ठेके पर हुई फायरिंग की घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है।
अपहरण व फिरौती का मामला दर्ज
होडल। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके भाई का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में जुट गई है। गांव बजीदपुर थाना पिनगवां मेवात निवासी कासम ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई अमजद के पास गांव उमरिया का नगला से फोन आया और उहोंने उसे ाोखे से होडल हसनपुर चौक पर मिलने के बहाने बुला लिया। शिकायत में बताया कि उसके बाद किसी ने उसके पास फोन किया और कहा कि आपके भाई का अपहरा कर लिया गया है,उसे छोडने की एवज में एक लाख रुपये नगद व चार तोले सोना देने को कहा। पुलिस ने कासम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।