फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   111 employees including two inspectors, 43 ASIs changed

Palwal News: दो इंस्पेक्टर, 43 एएसआई समेत 111 कर्मचारी बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
111 employees including two inspectors, 43 ASIs changed
- बदले गए अधिकारियों में अतिरिक्त थाना प्रभारी से लेकर पुलिस चौकी प्रभारी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला स्तर पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है । दो इंस्पेक्टर, 33 सब इंस्पेक्टर, 43 एएसआई व 33 हवलदार ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें अतिरिक्त थाना प्रभारी से लेकर पुलिस चौकी प्रभारी सभी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि पलवल सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद को होडल सीआईए का प्रभारी बनाया गया है। होडल सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र को एवीटी स्टाफ प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई दीपक को पलवल सीआईए का प्रभारी बनाया गया है।
एसआई विजयपाल को कैंप थाने से सिक्योरिटी डीपीओ, एसआई सचिन को अतिरिक्त थाना प्रभारी चांदहट, एसआई तेजपाल को आर्थिक शाखा पलवल, एसआई हरिओम को हथीन शहर चौकी प्रभारी, एसआई सचिन को मंडकौला चौकी प्रभारी, एसआई रमेश को पुलिस लाइन से अमरपुर चौकी प्रभारी, एसआई हरिद्वारी लाल को बघौला चौकी प्रभारी, एसआई मनोज को धतीर चौकी प्रभारी, एसआई राजेश को अतिरिक्त थाना प्रभारी कैंप से लघु सचिवालय होडल चौकी, एसआई मनोज कुमार को भवन कुंड चौकी प्रभारी, एसआई धर्मेंद्र को बस स्टैंड चौकी प्रभारी, एसआई विरेंद्र को हथीन गेट चौकी प्रभारी, एसआई सुनील कुमार को दीघोट चौकी, एसआई सुरेश को अतिरिक्त थाना प्रभारी हथीन बनाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा महिला एसआई वनीत को अतिरिक्त थाना प्रभारी कैंप, एसआई संदीप को साइबर थाना पलवल, एसआई परमजीत को आर्थिक अपराध शाखा, एसआई अमित कुमार को सीआईए होडल, एसआई नरेश को साइबर थाना, एसआई सुरेखा को हथीन थाना, एसआई आलोक कुमार को डिटेक्टिव स्टाफ पलवल, एसआई हरीश को हसनपुर थाना, एसआई सुदेश को होडल थाना, एसआई सुमित को सीआईए पलवल, एसआई मोहित को साइबर थाना, एसआई रोहित को साइबर थाना, एसआई अंजना को होडल थाना, एसआई इंदू को अतिरिक्त थाना प्रभारी शहर, एसआई सविता को आर्थिक अपराध शाखा, एसआई धरमपाल को अतिरिक्त थाना प्रभारी बहीन, एसआई महिंद्र को कैंप थाना व एसआई टेकसिंह को अतिरिक्त थाना प्रभारी हसनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 एएसआई व 33 हवलदार भी बदले
जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने 43 एएसआई व 33 हवलदार बदले हैं। बदले गए एएसआई में दिनेश, कुलदीप, रविंद्र, जोगिंद्र, यासिर खाना, सुनील, राकेश, राजकुमार, मेहरचंद, अनिल, विजयपाल, शिवकुमार, विनोद, जितेंद्र, कुशल कुमार, विनोद कुमार, सुदेश कुमार, विक्रम, खेमचंद, प्रेम सिंह, जमीन अहमद, प्रदीप, सुमित्रा, राशिद खान, गुरमुख, जीतराम, कविता, फतेह सिंह, शोभा, शीशपाल, रविंद्र, मामचंद, अनिल कुमार, मुन्नी देवी, नासिर खान, सुंदर सिंह, भीम, गुलाब सिंह, महेंद्र, सुभाष, कुलदीप सिंह, महानंद व वाहिद खान शामिल हैं। वहीं, 33 हवलदार भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed