फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नए डीएसपी ने संभाला कार्यभार

नए डीएसपी ने संभाला कार्यभार

Tue, 12 Mar 2019 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
नए डीएसपी ने संभाला कार्यभार
नए डीएसपी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

हथीन। हथीन के नए डीएसपी शाकिर हुसैन ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। वे अब तक राजकीय रेलवे पुलिस में तैनात थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सभी पुलिस चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। डीएसपी शाकिर हुसैन ने कहा कि उपमंडल में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें। लोकसभा चुनावों को देखते हुए बेल जंपर, मोस्ट वांटेड व पीओ घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करें। उन्होंने बताया कि उपमंडल में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों पर तुरंत गौर किया जाएगा। ब्यूरो

---------------
शहीदों की याद में 15 को होगा कार्यक्रम
हथीन। अखिल भारतीय शहीदाने सभा द्वारा 15 मार्च को रूपडाका के ग्रामपंचायत भवन में अमर शहीद हसन खां मेवाती एवं दादा बाहड़ की जयंती मनाई जाएगी। सभा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफुद्दीन मेवाती करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में हथीन के उपमंडल अधिकारी नागरिक वकील अहमद शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed