फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दैनिक यात्री संगठन की महापंचायत आज, पुलिस प्रशासन सतर्क

दैनिक यात्री संगठन की महापंचायत आज, पुलिस प्रशासन सतर्क

Sat, 22 Dec 2018 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
दैनिक यात्री संगठन की महापंचायत आज, पुलिस प्रशासन सतर्क
दैनिक यात्री संगठन की महापंचायत आज, पुलिस प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर मेल गाड़ी और ईएमयू ट्रेनों के ठहराव की है मांग
होडल। रेलवे स्टेशन पर मेल गाड़ी और ईएमयू ट्रेनों के ठहराव की मांग में दैनिक यात्री संघ के आह्वान पर रविवार को महापंचायत होगी। पंचायत में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन, रेलवे पुलिस जीआरपी व आरपीएफ के अलावा गुप्तचर विभाग सतर्क हो गया है। महापंचायत को शनिवार को आरपीएफ थाना कोसीकलां के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू व केशव सिंह मथुरा ने होडल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की ।

होडल के रेलवे स्टेशन पर 14 दिसंबर को रेलवे द्वारा अचानक इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द करने के बाद दैनिक कर्मचारी संघ के सदस्यों और हजारों की संख्या में यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव संबंधित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन रेलवे ट्रैक पर उतरकर शुरू कर दिया। रेलवे प्रशासन के आश्वासन पर यात्रियों ने धरना खत्म कर दिया, लेकिन आरपीएफ कोसीकलां पुलिस द्वारा हजारों दैनिक यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। उक्त मामलों को लेकर अब दैनिक यात्री संघ द्वारा 23 दिसंबर को महापंचायत किए जाने का फैसला लिया गया है। दैनिक यात्री संघ के सदस्य भूपेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बांबे जनता, महाकौशल, छत्तीसगढ़, गीता जयंती के ठहराव तथा पलवल स्टेशन पर रुकने वाले सभी ईएमयू का होडल रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पंच सरपंच, रेलवे बोर्ड, प्रदेश के मुख्यमंत्री ,केंद्रीय रेल मंत्री व प्रधान मंत्री को पत्र भेज चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर दैनिक यात्री संघ द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन के निकट महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न गांवों के सैकड़ों दैनिक यात्री हिस्सा लेंगे। महापंचायत में उक्त मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा। महापंचायत के आयोजन को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों, दैनिक यात्रियों के अलावा विभिन्न गांवों के पंच सरपंच, व्यापारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed