फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ऐसा महौल बना देंगे, एक दिन दादा ओम प्रकाश चौटाला भी होंगे उनके मंच पर: दुष्यंत

ऐसा महौल बना देंगे, एक दिन दादा ओम प्रकाश चौटाला भी होंगे उनके मंच पर: दुष्यंत

Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
ऐसा महौल बना देंगे, एक दिन दादा ओम प्रकाश चौटाला भी होंगे उनके मंच पर: दुष्यंत
ऐसा माहौल बना देंगे, एक दिन दादा ओम प्रकाश चौटाला भी होंगे मंच पर: दुष्यंत
विज्ञापन

- प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदलने का काम करेगा बनने वाला संगठन
पलवल। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेहनत और जनता के सहयोग से प्रदेश में ऐसा माहौल पैदा कर देंगे कि इनेलो से निकालने वाले दादा चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को भी हमारे मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि मैं भी चौधरी देवीलाल और जनप्रिय ओम प्रकाश चौटाला का ही खून हूं। मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। मेहनत और लोगों के प्यार से प्रदेश में बदलाव का माहौल बना दूंगा। यह बातें दुष्यंत चौटाला रविवार को पुराने जीटी रोड पर पूर्व मंत्री स्व. कल्याण सिंह के पुत्र उदयवीर सिंह के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित के दौरान कहीं। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला का भव्य स्वागत किया गया।
दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से नौ दिसंबर को भीड़ के साथ जींद पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जींद की पावन धरती पर प्रदेश का ऐसा संगठन तैयार किया जाएगा, जो कि प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा दोनों बदल देगा। आने वाला समय प्रदेश के उन मेहनतकश लोगों व युवाओं का होगा, जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते हैं। आज भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी है। गरीबों को खाने को रोटी नहीं हैं, मजदूरों के पास काम नहीं हैं और युवाओं के पास रोजगार नहीं। यहां तक कृषि प्रधान देश में किसानों को ही उनकी फसल की लागत नहीं मिल रही है। युवाओं के साथ छलावा कर ग्रुप डी के फार्म भरवाने के नाम पर 90 करोड़ रुपये सरकार के खजाने में जमा हो गए हैं। लेकिन रोजगार के नाम पर एक नौकरी तक नहीं मिली है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार का माहौल है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने अपने चाचा व इनेलो नेता अभय चौटाला पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि उनके ऊपर दूसरे राजनैतिक दलों के नेताओं से मिलने का आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं क्याेंकि उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। कार्यकर्ता विपक्षियों को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह उनके सामने ऐसा समय ला देंगे कि उनके पास न कार्यकर्ता होंगे और न विधायक होंगे और न ही विधायकों के सहारे ली हुई लालबत्ती होगी। दुष्यंत ने कहा कि उनके कार्यकर्ता व आमजन का प्यार ही उनकी ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि उनका समझौता किसी राजनैतिक दल से नहीं, बल्कि आम जनता से होगा। उनके आशीर्वाद से ही प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन लाया जाएगा। इस अवसर पर समारोह को पूर्व मंत्री जगदीश नायर, भगत सिंह घुघेरा, गयालाल चांट, भूदेश शर्मा, बदरूद्दीन, बलदेव अलावलपुर, अरविंद भारद्वाज, तुहीराम भारद्वाज, बिजेंद्र चांट, महावीर डागर व वीरेंद्र शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन


दादा ओम प्रकाश चौटाला से कोई विवाद नहीं
हथीन। सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार को गांव खिल्लूका में पहुुंचे। वे ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरपर्सन मैना मंगरिया की पौत्रियों के शादी समारोह में शरीक होने आये हुए थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सपा के प्रतिनिधि, एवं अकालीदल प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि बहुजन समाजपार्टी सहित किसी भी दल से समझौते को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर किसी से भी समझौता करने को तैयार है। जो भी दल जन नायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करेगा, उसके साथ वह तालमेल को हर समय तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका दादा ओमप्रकाश चौटाला के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्हीं के आशीर्वाद के बल पर वे सांसद बने हैं और भविष्य में भी उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। इस मौके पर नम्बरदार, योगेन्द्र सिंह सहरावत, सुखराम डागर, नाजिम खिल्लूका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed