{"_id":"5be712febdec2269a41503cf","slug":"101541870334-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों की मरम्मत न हुई तो भाजपा नेताओं का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों की मरम्मत न हुई तो भाजपा नेताओं का करेंगे विरोध
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़कों की मरम्मत न हुई तो भाजपा नेताओं का करेंगे विरोध
पलवल। डागर पाल के गांव स्यारौली में शनिवार को हुई समाज के लोगों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सड़कों की हालत न सुधारने व विकास की तरफ ध्यान न देने पर अब भाजपा नेताओं का गांव में आने पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर टूटी सड़कों की मरम्मत कराने व नई सड़कों का निर्माण कराने की मांग पूरी न होने पर भी लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव स्यारौली से मंडकोला वाली सड़क पिछले चार साल से बिल्कुल बुरी तरह टूटी हुई पड़ी है। उन्होंने कहा कि समस्या को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हथीन के विधायक केहर सिंह रावत व भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री हर्षकुमार के समक्ष रखा गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। मंडकोला में चीनी मिल का गन्ना खरीद केन्द्र, सभी बैंक, सरकारी अस्पताल, स्कूल, लडकियों का कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटवार घर लगते हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से चीनी मिल के पूर्व निदेशक सुखराम डागर, मोहन सरपंच, शिवराम, धर्मबीर, बिरजू, शिबन, प्रीतम महाशय, श्यामलाल, हरि सिंह, घूरमल, सुंदर, तेजराम पूर्व सरपंच, राजेंद्र सिंह, राज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।