{"_id":"5b6d9b124f1c1bde6d8b74d4","slug":"101533909778-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान से भरा तेल का सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान से भरा तेल का सैंपल
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान से भरा तेल का सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। त्यौहार शुरू होते ही जहां मिलावट करने वाले मोटी कमाई के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री शुरू कर देते है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चौकन्ना हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम अनाज मंडी पलवल में एक दुकान पर छापेमारी कर तेल के सैंपल लिए। छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिसबल भी मौजूद रहा। टीम के अनाज मंडी में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों के पास सूचना आई थी कि पलवल अनाज मंडी में उत्तमचंद नाम की दुकान के अंदर भारी मात्रा में खराब सरसों का तेल व घी भरा हुआ है, जो बाजार में सप्लाई किया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने फूड अधिकारी और पुलिसबल के साथ मंडी में जाकर उक्त दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान पर कई प्रकार के तेलों की बोतलें मिली, जिनमें तेल क्वालिटी कुछ ठीक नहीं थी। जिसके चलते टीम ने कुछ तेल की बोतलों को सील कर सैंपल लेकर जांच के लिए उच्चधिकारियों को सौंप दिया है। उच्च अधिकारी सैंपलों को जांच के लिए भेजेंगे। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।