फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शिक्षा मंत्री करेंगे 14 अगस्त को परशुराम भवन का उद्धघाटन

शिक्षा मंत्री करेंगे 14 अगस्त को परशुराम भवन का उद्धघाटन

Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री करेंगे 14 अगस्त को परशुराम भवन का उद्धघाटन

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री करेंगे 14 अगस्त को परशुराम भवन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा गढ़ी रोड पर बनाए गए भगवान परशुराम भवन का प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा 14 अगस्त को उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी आज यहां समिति के प्रधान बिजेंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समिति के सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गईं। बैठक में हरीश शर्मा, बृजेश शर्मा, यशवीर, शिवदत्त वशिष्ठ, मा. देवीप्रसाद, मधुसूदन भारद्वाज, विष्णु गौड, मोहन शर्मा गढी, ऋषि भारद्वाज ,नंदू आदि मौजूद रहे।


डकौरा में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव डकौरा स्थित चौपाल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टरों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग दो सौ ग्रामीणों ने अपने नाम पंजीकृत कराए। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डा. पंकज, नेत्र सहायक कुलदीप कुलश्रेष्ठ व अन्य डाक्टरों मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जोडों के दर्द, खांसी, जुकाम, बुखार आदि रोगियों की जांच की। शिविर में दर्जनों स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं जिनसे बचाव करना आवश्यक है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, हरकिशन, मनोज कुमार, मांगेराम पंच, शिवम, दीपक, सुनील, अनिल, विनोद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed