फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कांवडियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

कांवडियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
कांवडियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कांवड़ियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक
-हरिद्वार से कांवड़ लेकर पलवल पहुंचे कांवड़ियों का हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सावन माह की शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को जिले के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान शिव का जयघोष हुआ। मंदिरों में आए श्रद्धालु बम-बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर अपना संकल्प पूरा किया। परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ कांवड़ियों का तिलक लगाकर और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया।
सबसे ज्यादा भीड़ शहर के एतिहासिक जंगेश्वर मंदिर प्रांगण में देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। अन्य शिवालयों व मंदिरों में भी उत्साह नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर से भी बड़ी संख्या में युवा हरिद्वार व नीलकंठ से गंगा जल लेने के लिए गए थे। कई युवा मंडलियों तो बुधवार सायं तक ही शहर में प्रवेश कर गई थी और मंदिरों के बाहर व राजमार्ग के किनारों पर स्थापित कांवड़ शिविर में ठहरी हुई थी, वहीं कई युवा बृहस्पतिवार की सुबह तक भी कांवड़ लेकर आ रहे थे। यह सभी सप्ताह-दस दिन से भी पहले कांवड़ लेने के लिए घर से निकले। बृहस्पतिवार की सुबह जब मंदिरों के कपाट खुले, तो इन कांवड़ियों का इंतजार भी खत्म होने को आया। अपनी बारी से विधि-विधान अनुसार कांवड़ियों ने गंगा जल से अपने आराध्य भगवान शिव की प्रतिमाओं व शिवलिंग का अभिषेक किया। परिजनों ने भी मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

तुहीराम कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंचवटी मंदिर, बस अड्डा चौक पर स्थित शिव मंदिर, गीता कालोनी स्थित गीता भवन, भूरा गिरि मंदिर, जवाहर नगर कैंप में श्री सनातन धर्म मंदिर में, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित खोंटा मंदिर, शिवशक्ति धर्म मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर अलावलपुर चौक सहित आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं में भगवान भोले नाथ के दर्शन करने को उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed