{"_id":"5b4c9ecc4f1c1b37748b518b","slug":"101531748044-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के जेल भरो आंदोलन से सरकार बौखलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के जेल भरो आंदोलन से सरकार बौखलाई
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के जेल भरो आंदोलन से सरकार बौखलाई
होडल। एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर इनेलो-बसपा द्वारा चलाए जा रहे जेल भरो आंदोलन को मिले भारी जनसमर्थन से प्रदेश सरकार में भारी बौखलाहट है। एसवाईएल नहर को चलाए जा रहे प्रथम चरण के आंदोलन का समापन मंगलवार को भिवानी में ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन होगा जिसमें होडल क्षेत्र से दो हजार के करीब कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह दावा इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने होडल शहर की अनाज मंडी में बने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए किए। नायर ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी हैं। मजदूर को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही, किसान को समय पर बिजली, पानी, बीज खाद उपलब्ध नही हो रहा, व्यापारी वर्ग सरकार के टैक्स की नीति से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती की किसान को बीज खाद उपलब्ध हो ।हाल ही में चार साल बाद सरकार खरीफ की फसल का न्यूनतम मूल्य बढ़ाना केवल चुनावी स्टंट है। देश व प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। अब जनता तख्ता पलट के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। इस मौके पर अमर सिंह सरपंच, कुमर सिंह, रामदेव, बाल किशन, लाला, सतपाल बंचारी, अजित और रमेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्यूरो