{"_id":"beab95ad1968ccb18f3792c4732f4515","slug":"paddy-bought-the-friendship-of-theft-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में खरीद लिया चोरी का धान, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती में खरीद लिया चोरी का धान, पकड़ा गया
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव तलवाड़ी के युवक को ट्राला चालक दोस्त से चोरी का धान खरीदा महंगा पड़ा।
युवक जाखल की अनाजमंडी में धान बेचने पहुंचा तो आढ़ती ने शक होने पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ट्राला चालक फरार है।
पुलिस के अनुसार गांव तलवाड़ी निवासी प्रीतपाल सिंह की अमृतसर निवासी ट्राला चालक राजू से दोस्ती है। ट्राला चालक ने प्रीतपाल सिंह को बताया कि उसके ट्राले में पूसा 1121 धान लोड है।
विज्ञापन
इन दिनाें अमृतसर में धान का भाव काफी कम है, इसलिए इसे वह खरीदकर जाखल में बेच दे। प्रीतपाल सिंह ने धान अपने प्लाट में उतरवा लिया।
इसके बाद वह धान लेकर जाखल की अनाजमंडी में प्रमोद सिंगला की आढ़त पर पहुंच गया। प्रमोद सिंगला को प्रीतपाल पर शक हो गया।
आढ़ती ने उससे 187 क्विंटल धान 3125 रुपये के हिसाब से 5 लाख 84 हजार 295 रुपये में खरीद लिया और उसे 25 हजार रुपये पेशगी देते बाकी रकम कुछ दिन बाद ले जाने को कहा।
विज्ञापन
सोमवार को जब प्रीतपाल बाकी रकम लेने पहुंचा तोे आढ़ती ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया।
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।