फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one lakh quintals of wheat rotten in warehouses

गोदामों में ही सड़ गया 1 लाख क्विंटल गेहूं

Mon, 04 Mar 2013 11:11 AM IST
इंद्री (करनाल)/बिशपाल राणा
इंद्री (करनाल)/बिशपाल राणा Updated Mon, 04 Mar 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
one lakh quintals of wheat rotten in warehouses

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। विभाग का करीब दो लाख बोरी गेहूं गोदामों में बुरी तरह से सड़ गया है। यह अनाज करीब चार साल से गोदामों में बंद पड़ा था। उचित रखरखाव के अभाव में गेहूं गोदामों में ही सड़ गया। अब इस सड़े हुए गेहूं को लोगों को खिलाया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि इसमें से सही गेहूं को अलग करके लोगों को दिया जा रहा है। बारिश के मौसम में भी गेहूं पर छत से पानी टपकता रहा और नमी की वजह से उसमें दुर्गंध पैदा हो गई। इतना ही नहीं चार साल से इस गेहूं पर कभी दवा का लेप भी नहीं किया गया। अब यह अनाज खाने लायक नहीं रहा है। गेहूं की हालत इतनी खराब है कि आदमी तो क्या जानवर भी इसे मुंह न लगाएं।
विज्ञापन


अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
एफसीआई ने इस गेहूं को लेने से मना कर दिया है। इसे लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। वे इस गेहूं को खुर्द-बुर्द करने में जुट गए हैं। पूरे जिले के डिपो होल्डरों को इस गेहूं की सप्लाई की जा रही है। अधिकतर डिपो होल्डर भी दबी जुबान में इस गेहूं का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ये लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। लोग इस गेहूं के खराब होने का कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपग्रेड किया जा रहा गेहूं
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक रविंद्र मलिक ने बताया कि इस गेहूं को अपग्र्रेड कर (बोरी में से साफ बचा हुआ गेंहू निकाल कर) भेजा जा रहा है। अधिकतर गेहूं डिस्पेच किया जा चुका है। जो गेहूं बिल्कुल खराब है उसका आंकलन किया जाएगा। गेहूं  चार साल से गोदामों में लगा हुआ है। खुले आसमान के नीचे भंडारण होने के कारण यह गेहूं खराब हुआ है। इस गेहूं के प्राइवेट आरओ भी काटे जा रहे हैं जो फ्लोर मिल को भी बेचा जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed