फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   old lady injured in road accident

बाइक की टक्कर से वृद्धा जख्मी

Thu, 07 Nov 2013 08:59 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
चरखी दादरी/ब्यूरो। Updated Thu, 07 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
old lady injured in road accident
नगर के लोहारू रोड पर बाइक की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोहारू रोड पर झुग्गियों में रहने वाली वृद्धा सुरजन देवी वीरवार सुबह मुख्य सड़क पार कर रही थी।

तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा को गंभीर चोटें आईं।

वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने वृद्धा को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

आरोपी बाइक चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर घटना की सूचना शहर पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed