{"_id":"c59b93e4f0f48f0042736ec98e06d93a","slug":"office-of-the-vice-hoop-inso","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने कुलपति कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने कुलपति कार्यालय घेरा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक स्थित एमडीयू में छात्रों की समस्याओं पर वीरवार को इनसो ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया।
इनसो के उपाध्यक्ष रामवीर बडाला के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति कार्यालय पहुंचे और एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
करीब आधे घंटे बाद कुलसचिव डा. एसपी वत्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन देकर शांत किया।
रामवीर बडाला ने कहा कि एमडीयू रामभरोसे चल रही है। एमडीयू के सीएम सिटी में होने पर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि नायसा कंपनी के कर्मचारियों और एमडीयू प्रशासन से छात्र परेशान हैं। रोजाना छात्र समस्याएं लेकर एमडीयू प्रशासन से मिलने आते है, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीयू के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने कुलपति को गुमराह कर रखा है, जिसके कारण छात्रों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छात्रों को दोषी ठहराया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों में रवि रेडू, सुमित फौगाट, अरविंद गोस्वामी, अदिति दलाल, मोहित खत्री, राहुल यादव, नरेंद्र, विक्रम, संदीप टांक, दीपक सांगवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रमख समस्या
नायसा को ठेके पर देने के कारण मार्कशीट देरी से मिलना, रोल नंबर समय पर न मिलना, हॉस्टल की समस्या, फार्म नहीं भरे जा रहे हैं।
कुलसचिव का पुतला फूंका
रोहतक। डा. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने वीरवार को दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ एमडीयू के कुलसचिव का पुतला फूंका और एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
डा. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया के नेतृत्व में भारी संख्या में सदस्य मातूराम यज्ञशाला के बाहर एकत्रित हुए।
उन्होंने कहा कि कुलसचिव जातीय भेदभाव फैलाकर माहौल को खराब करने में लगे हैं। प्रदर्शनकारियों में मंगल सिंह, अजय नांदल, सुमित नांदल, मोहित नांदल, प्रवीण, अंकुर, छोटा, नसीब, प्रदीप आदि शामिल रहे।