{"_id":"bf9a4649f37cee386b59b56f86519b5e","slug":"nursery-admissions-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला - दाखिला प्रक्रिया शुरू, 50 फीसदी सीटें भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला - दाखिला प्रक्रिया शुरू, 50 फीसदी सीटें भरीं
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। तकरीबन सभी बड़े स्कूलों में 50 से 60 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। कई स्कूलों ने तो अपने यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कुछ माह पहले शहर के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में स्कूलों का एक उत्सव आयोजित किया गया था। इसमें एनसीआर भर के कई स्कूल एक ही छत के नीचे एकत्र हुए थे। वहां पर काफी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उनमें से अधिकतर ने तो दाखिला ले भी लिया है। जो सीटें खाली हैं उन पर जोर आजमाइश हो रही है। कुछ बडे़ स्कूलों में बच्चों के साथ उनके माता-पिता का भी साक्षात्कार लिया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के माता-पिता ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, उनके बच्चाें को दाखिले में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-40 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। स्कूल की प्रिंसिपल पिया शर्मा ने बताया कि दाखिले का दौर चालू है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। काफी संख्या में ऐसे भी अभिभावक हैं जिन्होंने कई बड़े स्कूलों में आवेदन किया है। उन्हें लिस्ट का इंतजार है। पालम विहार स्थित जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में भी दाखिला प्रक्रिया तेजी से जारी है। छोटे और मंझोले स्कूलों में भी दाखिले के लिए काफी संख्या में लोग आने लगे हैं।
विज्ञापन