फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nuh: Samia returning to her country after four years of marriage with Pakistani cricketer

नूंह : पाकिस्तानी क्रिकेटर से निकाह के चार साल बाद वतन लौट रहीं सामिया, परिवार कर रहा है बेटी का इंतजार

Wed, 04 Oct 2023 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुन्हाना (नूंह)
अमर उजाला नेटवर्क, पुन्हाना (नूंह) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:30 AM IST
सार

हसन अली पहले से ही विश्व कप क्रिकेट खेलने के लिए भारत आए हुए हैं।  सामिया का उनके मां-बाप, भाई- बहन, रिश्तेदार  और गांव के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Nuh: Samia returning to her country after four years of marriage with Pakistani cricketer
सामिया और हसन अपनी बेटी हेलेना के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदेनी गांव की बेटी व एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू, पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से निकाह करने के करीब चार साल बाद अपनी बेटी के साथ मायके लौट रही हैं। हसन अली पहले से ही विश्व कप क्रिकेट खेलने के लिए भारत आए हुए हैं।  सामिया का उनके मां-बाप, भाई- बहन, रिश्तेदार  और गांव के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सामिया लंबे अरसे के बाद अपने परिवार से मिलेंगी। उनके भाई अकबर अली चंदेणी ने बताया कि बहन और भांजी को देखने के लिए वह बेताब हैं। उन्होंने बताया कि जीजा हसन अली, विश्वकप क्रिकेट खेलने भारत आए हुए हैं। प्रोटोकॉल के करण वह घर नहीं आ सकते हैं। विश्वकप क्रिकेट का खेल खत्म होने के बाद ही वह अा पाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात बहन के आने के बाद हसन अली के क्रिकेट मैचों को देखने की योजना बनाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका परिवार चंदेनी नूंह का रहने वाला है, उनके पिता पूर्व बीडीपीओ फरीदाबाद में रह रहे हैं। बाकी हमारे चाचा, ताऊ और सारा परिवार गांव चंदेनी में ही रह रहा है। पाक क्रिकेटर हसन अली के साथ मेवात के चंदेनी गांव के रहने वाले पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली की बेटी सामिया आरजू का निकाह 20 अगस्त 2019 को दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में संपन्न हुआ था। सामिया का पूरा परिवार निकाह के दौरान वहां मौजूद रहा था। सामिया की एक बेटी भी है। करीब चार साल बाद सामिया अपने वतन लौट रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के समय एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर थीं
सामिया ने फरीदाबाद के मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (एरोनॉटिकल) की डिग्री ली है। पहले उनकी जेट एयरवेज में नौकरी लगी थी। शादी के समय वह एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। सामिया के परिवार का संबंध पाकिस्तान से काफी पुराना है। 


उनके पिता लियाकत अली के अनुसार हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और उनके दादा सगे भाई थे। उनके परिवार के लोग फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही सामिया का रिश्ता तय हुआ था। हसन अली और सामिया की बेटी का नाम हेलेना हसन अली है। सामिया ने 6 अप्रैल 2021 को बेटी को जन्म दिया। सामिया आरजू अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा  में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed