फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   now will not stop the wave of modi

अब रोके से नहीं रुकेगी मोदी की लहर

Mon, 16 Sep 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 16 Sep 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
now will not stop the wave of modi
करनाल में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन वाली कांग्रेस सरकार के रेवाड़ी में हुई भाजपा रैली को विफल करने के तमाम षड्यंत्र विफल साबित हुई।
विज्ञापन


रैली के एक दिन पहले और रैली के दिन पूरे रेवाडी जिला की बिजली तक कटवा दी। मीडिया तक को गुमराह कर रैली के विरोध में सरकारी तंत्र ने प्रदर्शन होने की अफवाह तक फैला दी।
विज्ञापन


कुछ भी हो अब मोदी की लहर सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से रुकने वाली नहीं है। देश्ा में कांग्रेस का सफाया होगा। सोमवार को यादव शहर के श्री कृष्णा मंदिर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने सर्व प्रथम रेवाड़ी रैली को सफल बनाने पर राज्य भर के पूर्व सैनिकों को बधाई दी और उनका आभार जताया।
साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने रेवाड़ी रैली को विफल बनाने राज्य में कांग्र्रेस की सरकार की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासन के माध्यम से रैली को विफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। झूठा प्रचार किया जा रहा है कि गुजरात के किसान रैली में पहुंचे। गुजरात को कोई किसान रैली में नहीं था। पूरे रेवाड़ी में बिजली बंद होने के बावजूद बिजली मंत्री के घर में एसी चलते रहे।


इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य चंद्रप्रकाश कथूरिया और जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने अपने संबोधन में रैली को सफल बनाने वाले पूर्व सैनिकों को बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा एवं हजकां के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed