फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   now haryana give double water to delhi

अब दिल्ली को दुगना पानी देगा हरियाणा, आपूर्ति शुरू

Wed, 15 Jan 2014 12:53 PM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
now haryana give double water to delhi

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की शिकायत दिल्ली सरकार द्वारा किए जाने के बाद हरियाणा ने दिल्ली की ओर जाने वाली पानी की आपूर्ति दोगुनी कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के आरोप के बाद हरियाणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने यह भी आरोप लगाया था कि यमुना में पानीपत, समालखा और सोनीपत से औद्योगिक कचरा लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी लंबी नींद से जाग गया है। बोर्ड ने अपने अधिकारियों को पानीपत और सोनीपत के इफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) की मानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इलेक्ट्रोप्लेटिंग और डाइंग इकाइयों की जांच करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के अधिकारियों का मानना है कि पानी की सप्लाई बढ़ाना ही इस समस्या का तत्काल समाधान है। जिससे पानी में मौजूद अशुद्धियां कम हो जाएंगी।

दिल्ली सरकार के आरोपों के बाद हरियाणा ने अब 300 क्यूसिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, जबकि रोजाना 150 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता था। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी इस बाबत संवाद शुरू हो गया है। हरियाणा सरकार का दावा है कि हमने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ईटीपी की सख्त मानीटरिंग शुरू कर दी है। मालूम हो कि यमुना में अचानक अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने से दिल्ली में जलसंकट बढ़ गया था।

हमने मंगलवार सुबह से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। पानी की यह सप्लाई पहले से दोगुनी है। यही इस समस्या का त्वरित समाधान है। इससे जल में मौजूद अशुद्धियां कम हो जाएंगी और स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ जाएगी।
-हरमेल सिंह, इंजीनियर इन चीफ, सिंचाई विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed