फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Not in a thousand homes in Kaithal sewerage

कैथल में एक हजार घरों में सीवरेज नहीं

Wed, 15 Jan 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 15 Jan 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Not in a thousand homes in Kaithal sewerage
प्रताप गेट इलाके में करीब एक हजार घरों के लिए सीवरेज व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति उस समय है, जब शहर में सीवरेज व्यवस्था पर करोड़ों खर्च हो चुका है। इस क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यहां 22 गलियों में सीवरेज नहीं है। कॉलोनी निवासी कई बार जिला प्रशासन से कॉलोनी में सीवरेज के लिए गुहार लगा चुके हैं। कॉलोनी में अगर एक दिन भी सफाई कर्मचारी नहीं आता है तो कॉलोनी की गलियों से निकालना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नालों में भी गंदगी का आलम रहता है।
विज्ञापन


प्रताप गेट निवासी बलजीत, जोगिन्द्र कुमार, राम लाल, संत लाल, मदन सिंह, शकुंतला, वंदना, प्रवेश, बिमला, विद्यावंती, कमलेश, मनजीत, सोनिया रानी, सरला, कुशम, मोहन लाल, महेन्द्र कुमार, ईश्वर सिंह, यतिन कुमार, अश्वनी कुमार ने बताया कि शहर के बीचोबीच प्रताप गेट में आज तक 22 गलियों में सीवरेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज न होने के कारण करीब 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में गंदगी फैली रहती है। यहां महीने में करीब तीन से चार बार घरों के पास नाले ऑवरफ्लो हो जाते हैं, जिसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

पचास सालों में नहीं हुआ प्रयास
प्रताप गेट निवासी सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि उनका परिवार पचास सालों से यहां रह रहा है, लेकिन आजतक सीवरेज नहीं डाले गए है। कई बार समस्या को लेकर अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

सफाई व्यवस्था चरमराई
शांति देवी ने बताया कि प्रताप गेट की गलियों में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। गंदगी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी की गलियों में सीवरेज न होने से आए दिन नाले ऑवरफ्लो हो जाते हैं, जिसके कारण गंदा पानी गलियों में बहने लगता है।

नालों की सफाई करवाई जाए
मनदीप सिंह ने बताया कि शहर में करोड़ों रुपये खर्चकर सीवरेज डाला गया है, लेकिन प्रताप गेट शहर की पॉश कालोनियों में से एक होने बावजूद यहां यह व्यवस्था नहीं है। सीवरेज व्यवस्था जल्द उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ नालों की साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।


नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में नहीं है। यदि 22 गलियों में सीवरेज नहीं है तो वे पता करवाएंगे। वे जनस्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सीवरेज की व्यवस्था के लिए प्रयास करेंगे। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडुजा ने कहा कि वे इस क्षेत्र का निरीक्षण कर यथासंभव समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed