{"_id":"f87a90ee3901c567510e8d4b54a1ad8f","slug":"no-treatment-in-govt-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती को मिली दुत्कार और फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गर्भवती को मिली दुत्कार और फटकार
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के इलाज में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में ऐसा ही एक और मामला सामने आया।
स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला को यह कहते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई है। बाद में परिजनों ने प्रसूता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
बीघड़ रोड पर हरनाम सिंह कालोनी निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उसकी पुत्र वधू सुनीता की वीरवार सुबह तबीयत खराब हो गई थी और उसे बार-बार उल्टियां आ रही थीं। इस पर उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए। दलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले एक नर्स से बात की तो उसने बड़ी बेरुखी से कहा कि मेरी ड्यूटी खत्म हो गई है, आप और कहीं बात करें।
विज्ञापन
जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात नर्स से बात की तो उसने रात के तीन केस लेबर रूम में होने का कहकर उन्हें बाहर इंतजार करने के लिए कह दिया। दलीप सिंह के अनुसार उसकी पुत्र वधू सुनीता की तबीयत खराब होने पर थोड़ी देर इंतजार करने के बाद उसे बीघड़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां पर सुनीता ने एक बेटे को जन्म दिया। दलीप सिंह ने मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी वे सुबह ड्यूटी पर तैनात नर्सों से इस बारे में पूछताछ करेंगे। जो भी इस मामले में दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।