{"_id":"a7e73a56c94a3b471dc46d927f359494","slug":"nineteen-year-old-rivalry-took-a-shot-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नीस साल पुरानी दुश्मनी अब मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नीस साल पुरानी दुश्मनी अब मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के सिलौठी गांव में रंजिश के चलते एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया था लेकिन वहां पोस्टमार्टम में देरी पर पीड़ित पक्ष भड़क गया और सड़क पर जाम लगा दिया।
हत्या से पहले मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर भी गोली चलाई थी। सिलौठी गांव के सरपंच सतेंद्र समेत 7 लोगों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि मृतक कुलदीप और आरोपी पक्ष के बीच करीब 19 साल पहले झगड़ा हुआ था जिसके चलते मृतक कुलदीप के परिवार के कुछ लोग नजफगढ़ जाकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
शनिवार शाम नजफगढ़ से आए पीड़ित परिवार के कुछ युवकों ने सरपंच पक्ष के युवक पर गोली दी। जिससे सरपंच पक्ष भड़क गया और देर शाम कुलदीप की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। हवाई फायर वाले मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार कर रखा है।
मृतक कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए शर के सामान्य अस्पताल लाया गया, लेकिन पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों को चिकित्सकों के ढीले रवैये के कारण कई घंटे इंतजार करना पड़ा। डाक्टरों के रवैए से परेशान होकर मृतक के परिजनों ने सड़क पर जाम भी लगाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 20 मिनट बाद एसएमओ कश्मीरी दलाल ने तुरंत पोस्टमार्टम का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खोला गया।
बाद में मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया। एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि सिलौठी गांव के कुलदीप और सरपंच पक्ष के बीच इस विवाद में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज हो चुका है। मृतक पक्ष के 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है तो वहीं सरपंच पक्ष के सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।