फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Nine feet long python found in house in Ambala City

अंबाला में घर में घुसा नौ फुट लंबा अजगर: कुत्ते के पिल्ले को निगला, रसोई में बर्तन गिरे तो उठा परिवार

Wed, 11 Sep 2024 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब घर की रसोई में नौ फुट लंबा अजगर घुस आया। अजगर घर के बाहर एक कुत्ते के पिल्ले को भी निगला गया। 

विज्ञापन
Nine feet long python found in house in Ambala City
घर से रेस्क्यू किया गया अजगर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के गांव नारायणगढ़ के डेरा में बुधवार तड़के तीन बजे एक घर में नौ फुट लंबा अजगर घुस आया। अजगर घर की रसोई की छत से लिपटा हुआ था। परिवार के लोगों ने अजगर को रसोई में देखा तो वह सहम गए। इसके बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुबह छह बजे अजगर की सूचना वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग को दी। सूचना पाकर मौके पर वाइल्फ लाइड विभाग से जीव एवं पशु प्रेमी भरत सिंह और स्नेक मैन राजकुमार पहुंचे। उन्होंने अजगर को रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन


सुबह होते ही आसपास के लोगों को अजगर के पता चला तो उसे देखने के लिए आसपास काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने रेस्क्यू करने वाले टीम सदस्य भरत सिंह व राजकुमार की सराहना की। पशु प्रेमी भरत सिंह ने बताया कि महिला को जब सुबह करीब तीन बजे रसोई में बर्तन गिरने की आवाज आई तो उसकी नींद खुली। महिला ने उठकर देखा कि बहुत बड़ा सांप रसोई के ऊपर लगे पाइप पर बैठा था। सुबह 6 बजे महिला ने वाइल्ड लाइफ विंग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


भरत सिंह ने बताया कि अजगर घर के बाहर से एक कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बना चुका था और रसोई के ऊपर लगे पाइप पर आकर बैठ गया। उन्होंने इसे पकड़कर जंगली इलाके में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पशु प्रेमी भरत सिंह कई वर्षों से जीव-जंतुओं की सेवा में जुटे हैं। वह घायल बेसहारा गोवंश व कुत्तों की सेवा भी करते हैं। इसके साथ ही कई जंगली जानवरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर छोड़ चुके हैं और उनकी जिंदगी बचा जीवनदान दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने बिजू को भी रेस्क्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed