फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NIA raid in Haryana and Rajasthan, Team raids 31 places in murder case of Sukhdev Singh Gogamedi

गोगामेड़ी हत्याकांड: NIA का हरियाणा में 18 स्थानों पर छापा, रोहित गोदारा का साथी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Wed, 03 Jan 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी/एजेंसी, चंडीगढ़/नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी/एजेंसी, चंडीगढ़/नई दिल्ली Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जांच को लेकर एनआईए ने हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी की है।

विज्ञापन
NIA raid in Haryana and Rajasthan, Team raids 31 places in murder case of Sukhdev Singh Gogamedi
महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली में गाड़ी के पास खड़े टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड में बुधवार को हरियाणा और राजस्थान में कुल 31 स्थानों पर छापा डाला। इसमें हरियाणा में 18 स्थान शामिल हैं। एनआईए ने राजस्थान के झुंझुनू से अशोक कुमार के घर से कई पिस्तौल व गोलियां बरामद कीं। टीम ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अशोक और गैंगस्टर रोहित गोदारा के संबंधों की जानकारी मिली और गोगामेड़ी की हत्या में उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आई।

विज्ञापन


अशोक ने कथित तौर पर दो शूटरों को गोगामेड़ी की हत्या के लिए तैयार किया था। इस प्रकार अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच दिसंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हत्यारों के साथ आए एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। इसमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। 11 दिसंबर को इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने बुधवार को महेंद्रगढ़ में 10, नारनौल में दो, रेवाड़ी में दो और हिसार में चार स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। एनआईए ने चार लोगों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है और कुछ दस्तावेज व मोबाइल जब्त किए हैं।

नितिन फौजी की पत्नी को अलवर से लेकर आई एनआईए

एनआईए की टीम सुबह करीब पांच बजे सबसे पहले मुख्य आरोपी नितिन फौजी के घर गांव दौंगड़ा जाट पहुंची। इससे पहले एक टीम राजस्थान के अलवर से नितिन फौजी की पत्नी को लेकर आई। टीम ने फौजी की पत्नी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
 

गैंगस्टर चीकू व महेश के घर से कई कागजात ले गई टीम

एनआईए की टीम नारनौल के गांव मोहनपुर में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के घर से कुछ कागजात लेकर गई है। इसके अलावा अटेली के गांव राता में राहुल के घर से चार मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। रेवाड़ी में गैंगस्टर महेश सैनी के सत्ती कॉलोनी स्थित घर से टीम दस्तावेज से भरा एक बैग व दो अन्य बैग लेकर गई है।

हिसार में उधम सिंह के पिता से पूछताछ

एनआईए की टीम हिसार में मंगलवार रात को ही पहुंच गई थी। यहां सातरोड गांव, अग्रोहा, बरवाला और दाहिमा में सर्च अभियान चलाया। सात रोड गांव में पहले पकड़े गए आरोपी उधम सिंह के पिता से पूछताछ की। इसके अलावा टीम ने अग्रोहा में शराब ठेकेदार दिनेश के घर पर दबिश दी लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दिनेश फरार हो गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed