फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   new year calander

1947 की याद दिलाएगा 2014

Thu, 19 Dec 2013 10:55 PM IST
तोशाम, भिवानी/खजानी देवी
तोशाम, भिवानी/खजानी देवी Updated Thu, 19 Dec 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
new year calander
नववर्ष 2014 आजादी के वर्ष 1947 की यादों को ताजा करेगा। नए साल का कैलेंडर काफी कुछ 1947 के कैलेंडर से मिलता-जुलता रहेगा।
विज्ञापन



अंग्रेजों से आजादी पर 15 अगस्त 1947 को शुक्रवार को जश्न मनाया गया था, 2014 में भी 15 अगस्त को शुक्रवार है।  


देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का कैलेंडर वर्ष 1947 बुधवार को शुरू हुआ था और इसी वार को समाप्त भी हुआ था। वहीं, 2014 भी बुधवार से शुरू होकर बुधवार को ही खत्म होगा। 1947 की तरह ही 2014 में भी सभी महीनों में शनिवार और रविवार की संख्या भी समान रहेगी और अधिकांश त्योहार भी समान ही रहेंगे।

2014 में सरकारी कर्मचारी 170 दिन काम करेंगे
वर्ष 2014 में सरकारी कर्मचारी मात्र 170 दिन ही काम करेंगे। इस साल में कर्मचारी 195 दिन छुट्टी मना सकेंगे। नए साल के सरकारी कैलेंडर में 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। शनिवार और रविवार की 104 छुट्टियां आ रही हैं। हालांकि सार्वजनिक घोषित अवकाश में सात शनिवार और रविवार को आ रहे हैं।

एक के साथ तीन दिन छुट्टी

जानकारी के अनुसार 17 मार्च सोमवार को दुलंडही का अवकाश रहेगा। इससे पहले शनिवार व रविवार का अवकाश है। 14 अप्रैल सोमवार को अंबेडकर जयंती है। 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है।

एक साथ चार दिन छुट्टी
15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस है। शनि व रवि के बाद सोमवार 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। 02 अक्तूबर वीरवार को गांधी जयंती है। तीन अक्तूबर को विजय दशमी का अवकाश रहेगा। 23 अक्तूबर वीरवार को दीपावली व अगले दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed