फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Investigation Agency Raid in Haryana, Sonipat, Jhajjar NIA Raid

NIA Raid in Haryana: आठ जिलों में गैंगस्टरों के 14 ठिकानों पर NIA का छापा, दो वकीलों के घर की भी तलाशी ली

Tue, 18 Oct 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 11:46 AM IST
सार

सोनीपत के राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर अपराध जगत में बड़ा नाम बन चुके हैं। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। वहीं झज्जर के गैंगस्टर नरेश सेठी का भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ही नाम जुड़ा है।

विज्ञापन
National Investigation Agency Raid in Haryana, Sonipat, Jhajjar NIA Raid
सोनीपत में गैंगस्टर राजू बासौदी के घर के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पुलिस के साथ मिलकर हरियाणा के आठ जिलों सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला और नारनौल में 14 ठिकानों पर छापामारी की। इसमें कई कुख्यात गैंगस्टर और एक वकील का घर पर भी कार्रवाई की। इसके अलावा चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की वकील के यहां छापा मारा। छापे का उद्देश्य आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच सांठगांठ की जांच करना था। छापामारी में एनआईए की अलग-अलग टीमों में राज्य पुलिस बलों के अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन


एनआईए की टीम ने मंगलवार को करीब छह बजे सोनीपत में गैंगस्टर राजू बसौदी व उसके साथी अक्षय पलड़ा, झज्जर में गैंगस्टर नरेश उर्फ सेठी, नरेश सेठी और नीरज बवाना गैंग के बदमाश भूपेंद्र उर्फ खली, नारनौल में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू और गुरुग्राम में गैंगस्टर अमित डागर और उसके करीबी शूटर संदीप उर्फ बंदर, करतार सिंह, और मुशैदपुर गांव के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र के घर दबिश दी। इसके अलावा गांव रालियावास में एडवोकेट अविनाश के घर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार की सुबह करीब छह बजे छापा मारा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एजेंसी की टीमों ने बदमाशों के बैंक खातों, संपत्ति व अन्य की जानकारी एकत्रित की। सोनीपत में दो टीमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और काला जठेड़ी के साथी गांव बसौदी के कुख्यात बदमाश राजू बसौदी और पलड़ा के अक्षय पलड़ा के घर सुबह छह बजे पहुंचीं। इनके संबंध आतंकवादियों और खालिस्तान समर्थकों से होने की आशंका है। 

शक है उन्हें विदेश से हथियार और अन्य मदद मिलती है। राजेश उर्फ राजू बसौदी रोहतक के कुख्यात अनिल छिप्पी का रिश्तेदार है। राजू बसौदी दिल्ली की तिहाड़ तो अक्षय पंजाब की जेल में बंद है। हत्या, रंगदारी व हत्या प्रयास के राजू बसौदी पर 29 और अक्षय पलड़ा पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। टीम शाम साढ़े चार बजे तक जांच करती रही।


 

एक टीम ने बहादुरगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले नीरज बवाना गैंग के बदमाश भूपेंद्र उर्फ खली के घर से 12 लाख रुपये बरामद किए। सुबह करीब 7 बजे पहुंची टीम ने 7 घंटे तक भूपेंद्र और उसके परिजनों से पूछताछ की। इसके अलावा एनआईए की टीम झज्जर के गैंगस्टर नरेश सेठी के घर भी सुबह करीब 4 बजे पहुंची। टीम वहां करीब पांच घंटे रही। हत्या, फिरौती सहित अन्य कई संगीन मामलों में संलिप्त सेठी और भूपेंद्र उर्फ खली दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

एनआईए की एक टीम ने तड़के पांच बजे नारनौल के गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के गांव डोहर मोहनपुर में छापा मारा। चीकू जमानत पर छूटकर घर आया है। टीम ने चीकू और उसके परिजनों को दूसरे कमरे में बैठाकर लगभग छह घंटे तक तलाशी ली और कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई। चीकू पर हरियाणा और राजस्थान में हत्या, लूट, डकैती, अवैध वसूली के लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं। 

उन्होंने गांव के निवर्तमान सरपंच संजय को भी बुलाया पूछताछ की। यहां पर छापा मारने वाली तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व एनआईए के निरीक्षक बी. गणेश रेड्डी कर रहे थे। इसके अलावा एक टीम ने रोहतक के गांव कारौर जाकर अनिल छिप्पी के बारे में जानकारी हासिल की। छिप्पी इस समय जेल में बंद हैं।

नामी अपराधियों के केस लड़ रहे वकील का ले गई मोबाइल
झज्जर के गांव रालियावास निवासी एडवोकेट अविनाश के घर सुबह करीब छह बजे पहुंची एनआईए की टीम ने करीब छह घंटे तक जांच की। एडवोकेट से पूछताछ करने के साथ ही वह उनके रिकॉर्ड की भी जांच की और मोबाइल ले गई है। उन्हें नोटिस देकर बुधवार को एनआईए मुख्यालय बुलाया है। एडवोकेट अविनाश गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और कई नामी गैंगस्टरों के केस लड़ रहे हैं। टीम में निरीक्षक हरिओम, छह कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।

गुरुग्राम में गैंगस्टर की पत्नी से पूछताछ, करतार को साथ ले गई टीम
एनआईए की टीम ने गुरुग्राम जिले के नाहरपुर रूपा क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में तीन बदमाशों के घर और फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव मुशैदपुर के एक पूर्व सरपंच के घर पर छापामारी की। कमिश्नरेट की सीआईए टीम भी एनआईए अधिकारियों के साथ थी। सुबह करीब छह बजे टीम ने गैंगस्टर अमित डागर और उसके करीबी शूटर संदीप उर्फ बंदर और करतार सिंह के भाई अनिल के घरों पर छापेमारी की।  सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम द्वारा तीन घरों में तलाशी के बाद गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी से एक घंटे तक पूछताछ की गई।

स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम मामले के सिलसिले में करतार सिंह को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। अमित डागर, अनिल व करतार सिंह के घरों में चार घंटे की तलाशी के बाद टीम फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुशैदपुर पहुंची जहां पूर्व सरपंच धर्मेंद्र के घर दबिश दी गई।

गौरतलब है कि एनआईए ने 12 सितंबर को गुरुग्राम समेत हरियाणा के कम से कम पांच जिलों में भी छापेमारी की थी। गैंगस्टरों के स्थान से हथियार, गोला-बारूद, कार, मोबाइल फोन, ड्रग्स, पेन ड्राइव, डीवीआर और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए थे।

फरीदाबाद में कौशल के गुर्गे नीरज के परिजनों से पूछताछ
एनआईए की टीम फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में मंगलवार सुबह पांच बजे कौशल गैंग के गुर्गे नीरज फरीदपुरिया के घर रेड करने पंहुची। साढ़े पांच घंटे तक चले सर्च अभियान में एनआईए की टीम ने नीरज की मां, भाभी, चाची व बहनों से पूछताछ की। टीम जब घर में दाखिल हुई तो घर में केवल महिलाएं ही थीं। टीम अपने साथ नीरज का आधार कार्ड, राशन कार्ड व बैंक से संबंधित कागजात लेकर गई है। घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने एनआईए के डीएसपी अमरनाथ आगरे के नेतृत्व में घर में रेड की थी।

पंचकूला में गैंगस्टर गौरव राणा के घर पहुंची टीम
गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग का गैंगस्टर गौरव राणा उर्फ रोडा के बरवाला स्थित घर पर दबिश दी। राणा पर पंचकूला में हत्या का मामला दर्ज है। हत्या के आरोप में अभी गौरव जेल में बंद है। एजेंसी ने पुलिस को घर के बाहर ही रोक दिया। किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। एनआईए की टीम ने घर में जाते ही गैंगस्टर गौरव राणा के घर के सदस्यों के मोबाइल फोन ले लिए और करीब छह घंटे तक पूछताछ चली। टीम सुबह करीब 10 बजे जांच के बाद वापस चली गई।

अंबाला में सॅाफ्टवेयर इंजीनियर के घर से 1.17 करोड़ रुपये और 49 सिम बरामद
एनआईए की टीम ने अंबाला मे सॅाफ्टवेयर इंजीनियर महिपाल राठी के घर को खंगाला और उससे घंटों पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने यहां से करीब 1.17 करोड़ रुपये और करीब 49 सिम बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन सिम का इस्तेमाल विभिन्न लोगों द्वारा देश से बाहर कॉल करने में किया गया है। इनमें कुछ कॉल पाकिस्तान की भी हो सकती है।

साफ्टवेयर इंजीनियर महिपाल राठी के पास पंजाब की बठिंडा जेल में कॉल सेटअप का कांट्रेक्ट है और इसी काम का लिंक गैंगस्टरों से जुड़े होने का सुराग मिलने के बाद वह एनआईए के रडार पर आया। फिलहाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में ले लिया गया है। एनआईए के साथ-साथ साफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने भी कई दस्तावेज खंगाले और एक करोड़ से अधिक नकदी बरामद की। इस दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed