{"_id":"815cb32962c42520943510656b162a26","slug":"najafgarh-won-bahadurgarh-cricket-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजफगढ़ ने जीती बहादुरगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजफगढ़ ने जीती बहादुरगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग
बहादुरगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला बहादुरगढ़ शहर के नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी अकादमी में चल रही बहादुरगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग का समापन सहरावत अकादमी नजफगढ़ की जीत से हुआ। इस मौके पर इनेलो प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष संजय दलाल मुख्य अतिथि थे।
बहादुरगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग में 17 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल गांव परनाला और सहरावत अकादमी नजफगढ़ के बीच हुआ।
कड़े मुकाबले में सहरावत अकादमी ने परनाला को 12 रनों से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट में सहरावत अकादमी के अजय कुमार को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब दिया गया।
दलाल ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमें खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन की भावना बढ़ती है। दलाल ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
आयोजन समिति सदस्य अमित राठी, विक्की राठी, गौरव राठी, राहुल राठी ने दलाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।