{"_id":"d341eb6abb172f86d109e0f05784ba33","slug":"must-have-a-base-card-by-december-31-linkap","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक अपना आधार कार्ड करा लें लिंकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक अपना आधार कार्ड करा लें लिंकअप
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sun, 24 Nov 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को डायरेक्ट कैश स्कीम का लाभ देने के लिए आधार कार्ड लिंक अप करने का काम शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर से पहले आधार कार्ड को लिंक अप कराना फायदेमंद रहेगा। जिन उपभोक्ताओं के पास ये कार्ड नहीं है, उन्हें तीन माह का ग्रेस पीरियड मिलेगा।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। गैस एजेंसियों को निर्देश मिले हैं कि एक जनवरी से सब्सिडी के बदले उपभोक्ताओं को नकद राशि का भुगतान किया जाएगा। अखिल भारतीय एलपीजी वितरक संघ के जिला प्रधान शशिकांत शर्मा बताते हैं कि आधार कार्ड को लिंक अप करने का काम शुरू कर दिया गया है। अगर किसी उपभोक्ता के पास ये कार्ड नहीं है तो उसे मार्च तक रियायती सिलेंडर देने का निर्देश है।
विज्ञापन
आधार कार्ड लिंक अप कराने के बाद गैस बुकिंग के समय ही सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में आ जाएगी। उपभोक्ता को डिलीवरी लेने के समय सिलेंडर की राशि का पूरा भुगतान गैस एजेंसी को करना होगा। इसके बाद एजेंसी अपने पोर्टल पर इसकी एंट्री कर देगी।
विज्ञापन
गैस कंपनियों ने आधार कार्ड के बिना मार्च तक सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे उपभोक्ताओं को कितने सिलेंडर जारी किए जाएंगे। साल भर में प्रत्येक उपभोक्ता को नौ रियायती सिलेंडर मिलते हैं। इस लिहाज से माना जा रहा है कि आधार कार्ड के बिना उपभोक्ता मार्च तक दो से तीन सिलेंडर लेने के हकदार होंगे।