फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Murdered man's body dumped in fields

हत्या कर युवक का शव खेतों में फेंक दिया

Fri, 13 Dec 2013 09:49 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
Murdered man's body dumped in fields
हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव टिकौला में वीरवार रात पड़ोसी की घुड़चढ़ी में शामिल सत्यवान (35) का शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

परिजनों को सत्यवान का शव खेत में पड़े होने की सूचना सुबह ग्रामीणों ने दी।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में सत्यवान के भाई सुरेश ने बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक की शादी थी।

वीरवार रात को घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। उसके भाई सत्यवान को शादी में शामिल होने आया कृष्ण नामक युवक अपने साथ ले गया था।

उसके बाद सत्यवान घर नहीं लौटा। जांच अधिकारी एसआई रणबीर ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। उसकी ईंट मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed