{"_id":"56d948534f1c1bb4048b465d","slug":"murder-news-kaithal-murder-lady-murder-haryana-news-crime-news-hindi-news-amar-ujala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही पत्नी के सिर में फाली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रही पत्नी के सिर में फाली मारकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Fri, 04 Mar 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
मर्डर, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
कैथल जिले में पूंडरी के फतेहपुर में पति ने अपनी पत्नी के सिर में लोहे की फाली से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर जांच आरंभ कर दी है। अभी हत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्री रामभज निवासी सगा करनाल की शादी करीब तीन साल पूर्व गांव फतेहपुर के मुकेश कुमार पुत्र स्व. रामपाल के साथ हुई थी।
आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मुकेश मानसिक रूप से परेशान रहता था और वीरवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे अपने कमरे में आराम कर रही पत्नी प्रीति (23 वर्ष) के सिर पर फाली (कुदाली) से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मुकेश खुद ही बाहर जाकर लोगों को बताने लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। एक पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महावीर सिंह व चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया। वहीं मृतका के मायके को भी सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतीश गौतम भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मुकेश मजदूरी करता है।
विज्ञापन
उसके घर में उसकी मां, उसका छोटा भाई व एक छोटी बहन भी है। मुकेश की मां भी एक अस्पताल में सफाई कर्मी के तौर पर काम करती है। छोटा भाई भी मेहनत मजदूरी करता है।
एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता रामभज की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को ही करवाया जाएगा। डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।