{"_id":"7ec25893783ff374709f0cf11caf13b9","slug":"murder-accused-person-two-time-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल से फरार हत्यारे ने युवती से दो बार किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल से फरार हत्यारे ने युवती से दो बार किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला,फतेहाबाद।
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरोल से फरार हुए हत्यारे हिसार के गांव शक्करपुरा निवासी नन्नू राम ने अपने ही परिचित की 12 वर्षीय किशोरी से दो बार दुराचार किया।
विज्ञापन
दलित किशोरी ने अपनी व्यथा गांव के सरपंच को सुनाई तो इस मामले का खुलासा हुआ। शहर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे नन्नू राम को फतेहाबाद के बस स्टैंड पर धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी से एक अवैध रिवाल्वर और सात कारतूस भी बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
आरोपी नन्नू राम का पीड़िता के घर लगभग रोजाना आना जाना था। पीड़िता नन्नू राम को अंकल कहकर बुलाती थी।
पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज करवाए गए मामले के अनुसार करीब दो महीने पहले आरोपी ने उसकी 12 वर्षीय लड़की के साथ दो बार दुराचार किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी ने अपनी पीड़ा गांव के सरपंच को बताई। इस पर पुलिस में शिकायत की गई। शहर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे नन्नू राम को फतेहाबाद के बस स्टैंड से धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ की तो उसे पता लगा कि नन्नू राम पलवल थाने के तहत 2004 में हत्या के मामले में जेल में बंद था और जेल से पैरोल पर आने के बाद वह भगौड़ा घोषित हो गया।
इस केस में जांच अधिकारी डीएसपी शहर नृपजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना था। मौका पाकर उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। संबंधित थाने को इस मामले की सूचना दे दी गई है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।