{"_id":"ba15ad3545f834f0ce916be6639f5d24","slug":"multilevel-parking-will-be-at-international-standards","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगी मल्टीलेवल पार्किंग
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
शहर में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाई जाएगी। पार्किंग के लिए टेंडर में विदेशी कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम लंबे समय से जद्दोजहद कर रहा है। पिछले पांच सालों से इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। अब इन योजनाओं को जल्दी मूर्त रूप मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों कमान सराय में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। निगमायुक्त ने सीटीपी को पार्किंग बनाने के लिए जमीन की पैमाईश आदि करने का निर्देश दे दिया है। इसके साथ ही दूसरे हिस्सों में भी मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जगह की तलाश आरंभ कर दी है। इस बीच दो अन्य स्थानों, सदर बाजार और सोहना रोड पर जगह चिन्ह्ति कर ली गई है। दो दिन पूर्व निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कई बड़े नक्शा-नवीसों को बुलाकर पार्किंग के बेहतरीन मॉडल तैयार करने का आग्रह किया है। डॉ. कुमार ने कहा कि जरूरत हुई तो विदेशी नक्शा नवीसों की इसमें मदद ली जा सकती है। इसके लिए बेहतरीन नक्शा नवीसों की ऑनलाइन खोज आरंभ कर दी गई है। कई लोगों से संपर्क करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के टेंडर में विदेशी कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा। टेंडर ग्लोबल आधार पर कॉल किए जाएंगे। उन्होंने कहा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यह जरूरी है कि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। पहले से ही अगर पूरी तैयारियों के साथ काम किया जाए तो निगम और लोगों को कई परेशानियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन