फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Motorcyclists Kidnap in daylight

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार को उठाया

Sun, 29 Sep 2013 11:17 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclists Kidnap in daylight
पिहोवा के गांव कराह साहिब अनाज मंडी सेंटर के पास कार सवार कुछ लोगों ने संदिग्ध ढंग से एक मोटरसाइकिल सवार को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। मामले की भनक लगने पर पास में ताश खेल रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि एक स्वीफ्ट कार मोटरसाइकिल के आगे आकर रुकी।

कार में से दो व्यक्ति उतरे और उन्होंने मोटरसाइकिल चालक को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल वहीं पड़ा रहा।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल की आरसी जिला करनाल गांव पधाना निवासी सोमपाल पुत्र जयपाल के नाम है।

एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरसी के आधार पर संबंधित व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed