{"_id":"1c3774724e49de79f922c578d801e637","slug":"mother-daughter-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का संतुलन बिगड़ा, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का संतुलन बिगड़ा, मां-बेटी की मौत
हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
हांसी बरवाला मार्ग पर गांव भाटला पीर मजार के पास ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। हादसे में 70 वर्षीय अमरमती और उसकी बेटी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया।
कार में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सभी बरवाला के स्वामी रामपाल आश्रम में आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ। गाड़ी को ओवरटेक करते समय कार का संतुलन बिगड़ने से अमरमती और उसकी बेटी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जितेन्द्र, उसके दोस्त राजकुमार और कमलेश को सामान्य अस्पताल में भरती कराया गया जहां से कमलेश की गंभीर हालत को देख उसे उपचार के लिए हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया कि कार में रखा सामान गायब था। इसमें महिला पर्स में रखे एटीएम कार्ड, नकदी और कपड़ों का बैग आदि सामान नहीं था।