फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mobile phones found in nimka jail

नीमका जेल में फिर मिले मोबाइल

Sat, 04 Jan 2014 07:48 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jan 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
mobile phones found in nimka jail

नीमका जेल में कैदियों के पास से मोबाइल फोन व सिमकार्ड मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल प्रशासन की ओर से भले ही सख्ती किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, उसके बाद भी जेल में कैदियों के पास कैसे ऐसी चीजें पहुंच रही हैं यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


वर्ष की शुरुआत में ही नीमका जेल में मोबाइल मिलने शुरू हो गए हैं। यहां चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में चार मोबाइल व 112 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की ओर से थाना सदर बल्लभगढ़ में इस बावत मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि  2 जनवरी को जेल में बैरक की चेकिंग के दौरान हर्ष नामक बंदी के कब्जे से नोकिया कंपनी के दो मोबाइल फोन व 112 सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 3 जनवरी को भी जब चेकिंग की जा रही थी तो शाजर सहा नामक कैदी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कई मोबाइल मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed