फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Missing father and two sons bodies found in canal

लापता पिता और दो बेटों के शव नहर में मिले

Mon, 30 Sep 2013 11:46 PM IST
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing father and two sons bodies found in canal
राजस्थान के जिला अलवर के गांव महतावास निवासी लापता विजय सिंह और उसके दो बेटों के शव सोमवार को गांव बव्वा स्थित नहर से बरामद हुए।
विज्ञापन


रविवार को तीनों बाइक पर सवार होकर बाल कटाने के लिए पास के गांव माजरी के लिए निकले थे। उनके घर न पहुंचने पर परिजनों ने मांढ़ण (राजस्थान) के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव बव्वा के निकट नहर के किनारे उनकी बाइक और चप्पलें मिलीं। शिकायत करने के आठ घंटे बाद तक कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव बव्वा पहुंचकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला गया। पुलिस व गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव नहर से निकाले गए।

गांव महतावास निवासी 32 वर्षीय विजय सिंह अपने दो बच्चों आठ वर्षीय आशीष और छह मनीष के साथ रविवार से लापता थे। सोमवार को उनकी चप्पलें और बाइक कोसली क्षेत्र में नहर के पास मिली। आरसी से उनके परिजनों से संपर्क करने पर काफी संख्या में वहां से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई किंतु नहर में बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



पुलिस के मौके पर तलाशी अभियान शुरू न कराने से गुस्साए ग्रामीणों ने कोसली-कनीना मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद जाम खोला गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे तीनों शवों को नहर से निकाला गया। अभी तक हत्या या आत्महत्या का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed