फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Misdeed with Woman on the pretext of getting a three storey flat in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: तीन मंजिला फ्लैट दिलाने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, छह लाख रुपये भी ठगे

Tue, 16 Nov 2021 01:07 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 01:07 PM IST
सार

महिला से छह लाख रुपये ठगने और दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने नामजद किया है। मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां महिला के साथ वारदात हुई। महिला के पति की 17 साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी ने योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा दिया था। वहां दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Misdeed with Woman on the pretext of getting a three storey flat in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

कुरुक्षेत्र में योजना के तहत विधवा को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगने व दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। कुछ दिन पहले आरोपी उक्त महिला को अपने साथ सुंदरपुर फाटक के पास तीन मंजिला फ्लैट दिखाने के बहाने से ले गया था, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो योजना के तहत उसे मिलने वाला फ्लैट रद्द करा देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार 
विज्ञापन


17 साल पहले हो चुकी पति की मौत
थाना सिटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में निकटवर्ती गांव की महिला ने बताया कि 17 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले महीने 1 अक्तूबर को सेक्टर-7 के पास उसकी मुलाकात अमित कुमार के साथ हुई थी। इससे पहले वह आरोपी से लघु सचिवालय में मिल चुकी थी। आरोपी सड़क पर अपनी गाड़ी के पास ही खड़ा था। आरोपी ने उसे रोककर उसके राशन व आधार कार्ड की जानकारी मांगी थी, जिस पर उसने आरोपी से जानकारी लेने का कारण पूछा था। इस पर आरोपी ने उसे बताया कि वह गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर व फ्लैट दिलाने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बातों में आकर उसने आरोपी को अपने राशन व आधार कार्ड की जानकारी दी थी। तब आरोपी ने उसे कुछ दिन बाद उसे मिलने के लिए बुलाया था। 5 अक्तूबर को आरोपी उसे यूनाइटेड बैंक में मिला था तथा पैसे निकालने का फॉर्म भरकर उसके अकाउंट से चार हजार रुपये लेकर चला गया। उसी दिन आरोपी ने उसे सुंदरपुर फाटक के पास तीन मंजिला फ्लैट भी दिखाया और फ्लैट को उसके व बेटी के नाम करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें-चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल

किसी को बताने पर दी फ्लैट रद्द कराने की धमकी
आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर फ्लैट रद्द कराने की धमकी भी दी थी। अगले दिन आरोपी उससे फ्लैट उसके नाम कराने का झांसा देकर उससे पांच लाख 96 हजार रुपये लेकर गया, मगर कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी तथा उसके पैसे भी नहीं लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed