{"_id":"2510a247d3a74f6d0907b1709bd32ce5","slug":"minor-rape-victim-became-pregnant-abortion-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की शिकार नाबालिग के ठहरा गर्भ, गर्भपात को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप की शिकार नाबालिग के ठहरा गर्भ, गर्भपात को मंजूरी
पंचकूला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग रेप पीड़िता के गर्भपात और डीएनए जांच की याचिका को मंजूर करते हुए कोर्ट ने इजाजत दे दी है। पुलिस और परिजनों की तरफ से कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
गत 30 जुलाई को पिंजौर निवासी एक व्यक्ति की बेटी को बिहार से 30 जुलाई को लाया गया था। क्योंकि उसे साजन नाम का एक युवक शादी का झांसा देकर 22 अप्रैल को किडनैप कर ले गया था।
विज्ञापन
पिंजौर थाने में मामला दर्ज होने के बाद तलाश शुरू हुई तो पता चला कि युवक-युवती नेपाल बोर्डर के साथ लगते बिहार के एक गांव मे हैं।
तब पुलिस ने रेड कर वहां से युवक-युवती को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, जहां युवती ने साजन पर बलात्कार के आरोप लगाए।
इसके बाद युवती का मेडिकल हुआ तो उसमें रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद रेप की धारा भी पहले केस में एड कर दी गई।
डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी के एडवोकेट मनबीर राठी ने बताया कि गत शनिवार को युवती का मेडिकल कराया गया था। जिसमें सामने आया कि वह सात सप्ताह के गर्भ से है।
विज्ञापन
इसी के चलते डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी और पुलिस के जांच अधिकारी की तरफ से डीएनए जांच के साथ गर्भपात कराने की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया।