{"_id":"8f95492cfeebb441100999df38d89645","slug":"minor-boy-raped-minor-girl-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से मनाई 'सुहागरात', पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से मनाई 'सुहागरात', पहुंचा हवालात
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी कराने की नीयत से नाबालिग को लेकर गांव से भागा नाबालिग भले ही उम्र कम होने के कारण उससे शादी नहीं कर पाया, लेकिन आज जब जोड़े को पकड़ा गया तो लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
मामला हरियाणा के रतिया कस्बे के गांव गंदा का है। यहां से भागे युवक व नाबालिगा को पुलिस ने चंडीगढ़ से काबू कर लिया।
पुलिस ने नाबालिग का रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल करवाया जिसमें चिकित्सकों ने उससे दुष्कर्म की पुष्टि की।
पुलिस ने आरोपी को रतिया अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
मालूम हो कि गांव गंदा निवासी एक व्यक्ति ने 1 अगस्त को पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि सिरसा के गांव पनिहारी निवासी सुरजीत सिंह जोकि अपने नाना के पास गांव गंदा में ही रहता है।
विज्ञापन
उसकी 13 साल की पुत्री पर बुरी नियत रखता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि सुरजीत सिंह उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर उसे अपने साथ ले गया। इस पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़ के सैक्टर 3 में छापा मारकर सुरजीत सिंह को काबू कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से नाबालिगा को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को रतिया ले आई।
वीरवार को पुलिस ने नाबालिगा को रतिया के अस्पताल में मेडिकल करवाया जिसमें चिकित्सकों ने उससे दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने युवक पर लड़की भगाने के साथ-साथ दुष्कर्म करने का मामला भी जोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
नाबालिग शादी करने पहुंच गये हाईकोर्ट
पुलिस अधीक्षक एससी अत्री ने बताया कि गांव गंदा से भागे प्रेमी जोड़ा दोनों ही नाबालिग थे। लड़की की उम्र 13 साल थी जबकि लड़के की उम्र 17 साल थी।
दोनों चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में शादी के लिए पहुंच गये लेकिन अदालत ने उनकी उम्र संबंधी कागजात देखने के बाद उन्हें सैक्टर 3 में स्थित पुलिस थाने में भेज दिया। चंडीगढ़ की पुलिस ने जांच के बाद रतिया पुलिस को सूचित किया। रतिया पुलिस वीरवार को दोनों को यहां ले आई।