फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Minister Anil Vij on metro project in Chandigarh

Ambala: "मेट्रो ट्रेन से होगा हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ का विकास, सड़क मार्ग पर रहता है भारी ट्रैफिक"

Tue, 17 Jun 2025 05:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:04 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात की। उन्होंने मेट्रो ट्रेन को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विकास की जरूरत बताया है। 

विज्ञापन
Minister Anil Vij on metro project in Chandigarh
मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि चंडीगढ़, जो हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है और केंद्र शासित प्रदेश है। वहां रोजाना हजारों लोग कामकाज और व्यापार के लिए हरियाणा व पंजाब से आते-जाते हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए एकमात्र सड़क मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है इसलिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए मेट्रो ट्रेन की जरूरत है। 

विज्ञापन


मेट्रो परियोजना की प्रगति और योजना

अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ मेट्रो मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव विचाराधीन है। विज ने इस परियोजना को एक बीज की संज्ञा देते हुए कहा कि मेट्रो रेल की नींव रख दी गई है। जैसे बीज बोने के बाद खाद और पानी देकर पेड़ को बड़ा किया जाता है, वैसे ही मेट्रो परियोजना के लिए पहला कदम उठा लिया गया है
विज्ञापन


भारत का बढ़ा वैश्विक सम्मान

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑनररी क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकरियस-III’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है। विज ने बताया कि नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें कई देशों से उनके सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है, और यह सम्मान उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए 10 गोवंशों की मौत, सोनीपत में दर्दनाक हादसा, जांच शुरू

कांग्रेस तानाशाह पार्टी 

 रॉबर्ट वाड्रा की अदालत में पेशी को लेकर कांग्रेस द्वारा इसे राजनीति से जोड़ने के मुद्दे पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस किसी योजनाबद्ध तरीके से इन संस्थाओं को ध्वस्त करना चाहती है, जबकि किसी भी प्रजातांत्रिक देश के लिए यह ताकत है और कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि  कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई, देश में 192 बार धारा 356 लगी है, यानी विधिवत रूप से चुनी सरकारों को भंग किया गया है। इनमें से अधिकतर कांग्रेस ने लगाई हैं। भारतीय जनता पार्टी की पिछले 11 सालों में सरकार है और हमने एक बार भी ये धारा नहीं लगाई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक पार्टी है और कांग्रेस तानाशाही पार्टी है।

कांग्रेस का संगठन हवा-हवाई


कांग्रेस ने हरियाणा में एक मृत महिला नेता को प्रदेश का सचिव बनाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस पार्टी के पिछले 11 साल से चुनाव न हों, वह आनन-फानन में अपना संगठन बना रहे हैं। उनका संगठन हवा-हवाई है। इसलिए मृतक को भी उन्होंने पद दे दिया, उन्हें पता ही नहीं कि इनकी पार्टी में कौन जिंदा है, कौन मर गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि मंडियों में किसान परेशान हैं और सरकार आंख बंद करके बैठी है, के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उन्हें लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं,जबकि हर चीज ठीक चल रही है। जबकि कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बयान कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वो हरियाणा की तकदीर बदल देंगे, पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि ऐसी बात हरियाणा के विधायक व जो विधायक भी नहीं है वो भी कह सकते हैं लेकिन कहने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed