{"_id":"d933dc274db7f26eb1d78fca61e0c9fa","slug":"minimum-wage-face-to-face-union-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम वेतन को लेकर आमने-सामने यूनियन-प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम वेतन को लेकर आमने-सामने यूनियन-प्रबंधन
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूनतम वेतन वृद्धि की घोषणा के मुद्दे पर शहर की यूनियनें एवं औद्योगिक संगठन आमने-सामने आ गए हैं। उद्योगपति न्यूनतम वेतन 5342 रुपये से बढ़ाकर 8100 करने की घोषणा का विरोध कर ही रहे थे कि श्रमिक संगठनों ने एक कदम आगे बढ़कर इसे 15000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर दी है।
विज्ञापन
इस मांग के पीछे हवाला महंगाई का दिया गया है। सोमवार शाम नीलम चौक स्थित हिंद मजदूर सभा के कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे बाटा कंपनी के सामने ग्राउंड में श्रमिक संगठनों का एक संयुक्त कन्वेंशन किया जाएगा। जिसमें न्यूनतम वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। इसमें उद्यमियों से सवाल किया जाएगा कि फरीदाबाद जैसे शहर में 5342 रुपये में कोई कैसे जीवन व्यतीत कर सकता है।
विज्ञापन
बैठक में बेचू गिरी, उधम सिंह, अशोक कुमार, इंद्रसेन शुक्ल, उमेश गुप्ता, निरंतर पाराशर, युद्धवीर खत्री, बलजीत सिंह, भोले सिंह, आनंद यादव, विजय झा एवं संजय गाबा सहित कई श्रमिक नेता मौजूद थे। इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश में एक जनवरी से न्यूनतम वेतन 8100 रुपये घोषित किया गया है, यह महंगाई के वर्तमान स्तर को देखते हुए कम है। संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल इसे 15000 रुपये करने की मांग करती है। शहर में करीब तीन लाख श्रमिक न्यूनतम वेतन पर जीवन व्यतीत करते हैं। इस मौके पर श्रमिकों से 12 दिसंबर के संसद मार्च में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन