{"_id":"d3cd1a6adfbda106c3be4ff3f8be9aaa","slug":"mid-day-meal-workers-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मिल वर्करों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मिल वर्करों का प्रदर्शन
भिवानी/ब्यूरो।
Updated Thu, 31 Oct 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी के बैनर तले मिड डे मील महिला कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
वीरवार को दिनोद गेट स्थित प्रजापति धर्मशाला में एकत्रित मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन किया।
कामरेड राजकुमार और धर्मबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रही है। सरकारी कर्मचारी घोषित करवाने के लिए वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
यूनियन की जिला प्रधान राजबाला ने कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि इन कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
इनका न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। इसके अलावा निजीकरण बंद किया जाए और उनकी अन्य सभी लंबित मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे बडे़ स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर आशा देवी, बिमलादेवी, उर्मिला देवी, रोशनी देवी, रेखा मौजूद थे।