फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mid day meal

दस रुपये किलो में बेच दिया मिड-डे मील का गेहूं

Tue, 03 Sep 2013 11:53 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
mid day meal

गांव जटवाड़ा के राजकीय स्कूल में बच्चों को दोपहर के समय दिए जाने वाले मिड-डे मील का राशन बेचने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव की एक महिला के घर से मिड-डे मील का गेहूं बरामद किया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सरकारी गेहूं को कब्जे में ले लिया है।

महिला का कहना है कि उसने यह गेहूं सरकारी स्कूल के मिड-डे मील इंचार्ज से 10 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा है। इसके साथ ही महिला ने कहा कि स्कूल की ओर से पिछले नौ महीने से मिड-डे मील का गेहूं बेचा जा रहा है।

उधर, ग्रामीणों ने स्कूल प्राचार्य और मिड-डे मील इंचार्ज के खिलाफ गेहूं बेचने का आरोप लगाते प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

जटवाड़ा निवासियों का आरोप है कि गांव के राजकीय स्कूल से मिड-डे मील बेचने की काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद स्कूल स्टाफ को भी चेताया गया था परंतु इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को छापामार कर ग्रामीण महिला के घर से मिड-डे मील का गेंहू बरामद किया।

ओल्ड सिटी चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मिड-डे मील का गेहूं कब्जे में ले लिया। कट्टे में 30-35 किलोग्राम गेहूं था।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस अनाज को जटवाड़ा स्कूल से 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाई थी। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, मिड-डे मील के इंचार्ज का कहना है कि गेहूं को चक्की पर आटा पिसवाने के लिए भेजा गया था।  उनके यहां गेहूं का स्टाक पूरा है। अगर अनाज को कोई अपने घर में रख लेता है तो इसमें उनका कोई दोष नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed