फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mewat, Sonia gandhi, Rao Indrajeet, PM Manmohan singh, Gurgaon, Congress, Fatehabad

गुड़गांव में कांग्रेस लेगी सोनिया का सहारा

Tue, 07 Jan 2014 01:15 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mewat, Sonia gandhi, Rao Indrajeet, PM Manmohan singh, Gurgaon, Congress, Fatehabad
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद राव इंद्रजीत के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद पड़ने वाले असर को कम करने के लिए हरियाणा कांग्रेस अपने हाईकमान सोनिया गांधी का सहारा लेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले हरियाणा सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अलग-अलग अवसरों पर बुलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


मेवात जिला गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के सांसद हैं। वे कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। अब गुड़गांव लोकसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट जीतकर दो संदेश देना चाहती है कि राव इंद्रजीत के चले जाने से कांग्रेस पर फर्क नहीं पड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय वाले मेवात जिले में कांग्रेस की पूरी पकड़ है।

अलबत्ता, यह लोकसभा चुनाव परिणाम बताएंगे कि कांग्रेस की रणनीति कामयाब हुई या नहीं।

मेवात में सरकार ने मेडिकल कालेज खोला है। हालांकि मेडिकल कालेज में इस साल दाखिला भी हो गया है और कालेज चालू भी हो गया है मगर इस कालेज का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करवाने की योजना तैयार की गई है।

सोनिया गांधी से इसी महीने या अगले महीने के पहले सप्ताह में उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। इससे पहले भी सोनिया गांधी मांडी खेड़ा में पहुंचीं थीं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की थी। कांग्रेस मेवात पर तवज्जो दे रही है।

नूंह के अल्पसंख्यक समुदाय के विधायक आफताब अहमद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद भी मेवात में कांग्रेस बैठक को संबोधित करने जा चुके हैं।


आफताब अहमद को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय यादव अपने बेटे चिरंजीव राव के लिए गुड़गांव लोकसभा से टिकट मांग रहे हैं।

वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह भी गुड़गांव लोकसभा से कांग्रेस टिकट के दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed